Search News

केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पिता की स्मृति में बने वाटर फ्रीज़र का किया उद्घाटन

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 8, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार एवं सांसद लोकसभा पीलीभीत जितिन प्रसाद के कर कमलों द्वारा उनके पिताजी स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद (बाबा साहब ) की स्मृति में नगर पालिका परिषद पूरनपुर द्वारा निर्मित वाटर फ्रीज़र (निशुल्क जल सेवा ) का उद्घाटन किया गया। साथ ही उनके द्वारा पूरनपुर नगर पालिका में भी जाना हुआ। इस अवसर पर पूरनपुर चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया और स्नेहिल वार्तालाप भी की। इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विधायक पुत्र रितुराज पासवान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा, धीरज शुक्ला, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान,हर्ष गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, सभासद विकास गुप्ता, अनुज कुमार गुप्ता, सूरज बाथम, गौरव जायसवाल,मो. शराफत अली, मो. शरीफ, दिनेश भारती, दुर्वेश प्रजापति, विवेक तिवारी, नगर कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह मुखिया व अन्य क़ई सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: