Search News

गौतम बुद्ध नगर : विभिन्न जगहों पर रामलीला और दुर्गा पंडाल की धूम, सुरक्षा में तैनात 2200 पुलिसकर्मी

गौतम बुद्ध नगर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 22, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

गौतम बुद्ध नगर जनपद गौतम बुद्ध नगर मे हर वर्ष की तरह इस साल भी नवरात्रि पर विभिन्न जगहोंं पर भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसबार विभिन्न पंडाल और रामीलाला मंचन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से 2200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 300 के करीब महिला पुलिसकर्मी शामिल है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। इस बार सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के लिए करीब 26 फायर की गाड़ियों के साथ 250 फायर कर्मियों की तैनाती की है। ये कर्मी न केवल आग से संबंधित आपात स्थितियों का सामना करेंगे, बल्कि दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस बार जिले में 200 जगहों पर दुर्गा पंडाल लगे हैं। 30 जगहों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। तीस स्थान पर रावण का दहन होगा। नोएडा जोन की अगर बात की जाए तो यहां पर 99 पंडाल विभिन्न जगहों पर हैं। चार जगहों पर रामलीला का मंचन किया जाएगा और आठ स्थानों पर रावण दहन होगा। आयोजकों से इस संबंध में वार्ता कर ली गई है। उन्हें बताया गया है कि आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम उनकी ओर से भी किए जाएं। ताकि अगर आग की घटना हो तो पहले रिस्पांडर की भूमिका अहम हो। जहां पर फायर सेफ्टी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी. उन्हें एनओसी नहीं मिली है। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस से समिति के लोग समन्वय बनाएं। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन है। सुबह से ही मंदिरों में भारी भीड़ आ रही है। ऐसे में प्रमुख मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही पुलिसकर्मी तैनात है। सभी जोन के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी समेत अन्य अधिकारी भी सुबह से ही भ्रमणशील हैं। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस दौरान अगर किसी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए अलग से दो टीम बनाई गई है। लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति उन्हें दिखता है जो माहौल खराब कर सकता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बम स्क्वायड, एटीएस टीम और गुप्तचर एजेंसियों को भी सक्रिय किया गया है। रामलीला मैदानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसका कंट्रोल रूम बनाया गया है। उसपर समिति के लोग और पुलिस के अधिकारियों की लगातार नजर है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
 

Breaking News:

Recent News: