Search News

घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या या साज़िश?

प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के देवरख गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मंगला शुक्ला पुत्र स्वर्गीय छंग्गूलाल के रूप में हुई है। बुधवार को मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि शव की स्थिति संदिग्ध पाई गई है। परिवार से तहरीर लेकर पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

 

Breaking News:

Recent News: