लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे से हो रही लगातार मौतों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब चाइनीज़ मांझे से किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसे हत्या माना जाएगा। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह सख्ती बरती जाए। उन्होंने कहा कि चाइनीज़ मांझा आम लोगों की जान के लिए बेहद खतरनाक है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को आदेश दिया है कि ऐसे मामलों में IPC की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए। साथ ही बाजारों में लगातार अभियान चलाकर चाइनीज़ मांझे को जब्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद चाइनीज़ मांझे से होने वाली घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
