Search News

झारखंड में सबसे अधिक लातेहार जिले में 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड

झारखंड
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 10, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

झारखंड के लातेहार जिले के सरयू में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की हवा, (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप महसूस की जा रही है। भारी उमस भी महसूस की जा रही है।राजधानी रांची में अधिकतम उमस 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 33.8 डिग्री डाल्टनगंज में 34.2, बोकारो में 36.1 डिग्री और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि झारखंड में जून से सितंबर माह में अबतक लगातार बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में जून से सितंबर तक 873.8 मिलीमीटर के मुकाबले 1049.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।-

Breaking News:

Recent News: