लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। मड़ियांव में भरत नगर स्थित ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएस की पैरेन्टिंग कोच रीना राणा मौजूद रहीं। बाल दिवस के अवसर पर शिक्षकों और छात्रों के द्वारा विभिन्न स्टॉल खाने-पीने के स्टॉल, खेल के स्टॉल, क्राफ्ट कॉर्नर और मनोरंजक गतिविधियाँ लगाई गईं। छात्रों ने रिंग टॉस, लकी ड्रॉ, बैलून शूटिंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद लिया। स्कूल परिसर में लगे रंग बिरंगे बैलून और सजावट के साथ बच्चों और शिक्षकों के द्वारा बनाई गई रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर अभिभावकों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और स्कूल के प्रयासों की सराहना की। स्कूल के द्वारा आयोजित इस उत्सव में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस उत्सव ने पूरे दिन एक जीवंत माहौल बनाए रखा। इसने न केवल छात्रों को आनंद प्रदान किया, बल्कि उनमें रचनात्मकता, टीम वर्क और आत्मविश्वास विकसित करने में भी मदद की। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि सिंह, श्रुति सिंह, पल्लवी राज श्रीवास्तव, प्रतिमा तिवारी, लक्ष्मी दीक्षित, नेहा चतुर्वेदी, अदिति मिश्रा, श्रुति शर्मा, प्रिया सिंह, शिवानी मिश्रा, रचना मिश्रा, श्रद्धा मौर्या, श्रद्धा विश्वकर्मा, आस्था व कृतिका टीचर्स समेत स्कूल के बच्चे व उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बच्चों ने लगाया फूड स्टॉल और गेमिंग जोन




