Search News

ठेकेदार ने 230 मी सड़क गलत तरीके से दी उखाड़ ग्रामीणों ने मंत्री प्रतिनिधि से की शिकायत

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 27, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। मझोला क्षेत्र के ग्राम गिधौर से ढाया तक बन रही रोड में आ रही समस्या से ग्रामीणों ने राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल को राज्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों के आग्रह पर जिला प्रतिनिधि ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों का कहना था कि लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन मार्ग 1620 मीटर स्वीकृत था। परंतु विभाग के ठेकेदार द्वारा 1850 मीटर तक बनी हुई रोड को जेसीबी से उखाड़ दिया। उनका कहना था।कि 1620 मीटर तक यदि रोड बननी थी। तो 230 मीटर अतिरिक्त रोड को उखाड़ देना समझ से बाहर है। और इस अतिरिक्त उखाड़ दिए मार्ग पर मात्र रोड़ी पत्थर डाल दिए गए हैं।जिससे इस पर मोटर साइकिल फिसल कर गिर रही हैं।इस मार्ग से स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों का काफी आना जाना रहता है। जिनको काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इससे अच्छा तो कम से कम पूर्व में इस भाग के रोड तो बनी हुई थी। ग्रामीणों की दिक्कत को समझते हुए राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी को दूरभाष पर इस प्रकरण से अवगत कराकर इसके व्यावहारिक निस्तारण हेतु कहा जिस पर अधिशासी अभियंता ने तत्काल प्रभावी कार्यवाही के समस्या निवारण का भरोसा दिया।राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि से मिलने वाले ग्रामीणों के शिष्टमंडल में कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरदूल सिंह, रविन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, नन्हू, देवा,कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित थे।

Breaking News:

Recent News: