Search News

डिजिटल मोबाइल वैन से प्रयागराज मंडल में चल रहा संरक्षा जागरूकता अभियान

प्रयागराज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

प्रयागराज मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा 06 नवंबर से 05 दिसंबर तक डिजिटल मोबाइल वैन के माध्यम से रेल संरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से समपार फाटक, स्टेशन क्षेत्र, ग्राम पंचायतों, स्कूल–कॉलेजों एवं ट्रेस पासिंग स्थलों पर एनिमेशन, वीडियो प्रस्तुति एवं पम्पलेट वितरण के माध्यम से जनसामान्य को रेल सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है।
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को बिंदकी रोड से कानपुर तक संरक्षा मोबाइल वैन का संचालन किया गया। इसमें प्रयागराज से संरक्षा सलाहकार चंद्रिका प्रसाद ने ग्रामीणों को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी एवं उन्हें सचेत किया। संरक्षा जागरूकता के दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया।उन्होंने बताया कि, इस अवसर पर रेल की छत या दरवाजे के पायदान पर यात्रा न करने, बंद समपार फाटक को पार करने का प्रयास न करने, रेलवे लाइन को केवल फाटक खुलने पर ही पार करने, रेलवे लाइन के आसपास पशुओं को न चराने, यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से खाने–पीने की वस्तुएं ग्रहण न करने, ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे आदि साथ लेकर यात्रा न करने, रेलवे लाइन पर किसी भी प्रकार की वस्तु न रखने, स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने हेतु हमेशा फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने, अनधिकृत स्थानों से रेलवे लाइन क्रॉस न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, हेडफोन एवं ईयरफोन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।

Breaking News:

Recent News: