Search News

डीपीएस एकेडमी इटौंजा लखनऊ में शैक्षिक सत्र समाप्ति पर परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने हासिल की उत्कृष्ट सफलता

इटौंजा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 27, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। विद्यालय डीपीएस एकेडमी इटौंजा लखनऊ में शैक्षिक सत्र समाप्ति के दौरान गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पे माल्यार्पण कर किया गया,छात्रों अभिभावकों व समस्त अध्यापकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सत प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की,छात्रों ने अपनी प्रतिभा अनुसार रैंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि विद्यालय का नाम क्षेत्र में रोशन किया।जिसमें सतप्रतिशत उपस्थिति क्लास एलकेजी के छात्र अमय त्रिवेदी के नाम अंकित हुआ,साथ ही क्लास नर्सरी से आयुषी,इनया, एलकेजी से अनंत मिश्रा,यूकेजी से रिद्धिका,क्लास 1 से अनुष्का क्लास,2 से राघव बाजपेई क्लास 3 से लव क्लास 4 से विराज क्लास 5 से प्रभात क्लास 7 से अक्ष शुक्ला क्लास 8th से आर्या सिंह ने प्रथम रैंक हासिल की साथ ही डीपीएस स्टार अद्विका पाण्डेय,गरिमा तिवारी,आराध्य गुप्ता,अमय पाण्डेय रहे।अंततः विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह जी ने बच्चों को परीक्षा परिणाम के दौरान अच्छे अंकों से पास हुए छात्रों को लगातार इसी तरह मेहनत करने को कहा साथ ही कम अंक पाने पे छात्रों को नीरस न होने की नसीहत देते हुए आगे पुनःअपनी सामर्थ्य के अनुसार पढ़ाई करे।जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहता है ऐसे में हमें कभी नीरस नहीं होना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह,प्रधानाचार्य मीता चक्रवर्ती के साथ समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: