कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के एक होटल में आयोजित एक इंटर्नेशनल अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें डिजिटल कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से शिक्षा के क्षेत्र में अनीता तिवारी सहायक अध्यापक कंपोजिट स्कूल बिलगंवा व प्रीति सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सैदपुर को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान उन्हें दिल्ली में पदमश्री से सम्मानितश्री जितेंद्र सिंह सेंटी,मरियम रॉबर्ट,ललित कुमार सागर,डॉ अलेक्सि,डॉ एआर नटराज,सोनम बन्थे द्वारा दिया गया है।
शिक्षा के अलावा चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी,साइबर सुरक्षा,लेखन,विज्ञान समाज सेवा आदि क्षेत्रों में देश विदेश से आए विद्वानों को मानद उपाधि प्रदान की गयी है।