Search News

देसी शराब की 24 पेटी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

धर्मशाला
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 22, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार से 24 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।  एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस चौकी लंज की टीम सलाड़ी लिंक रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक इनोवा कार को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से अवैध शराब की खेप बरामद हुई। आरोपी की पहचान होशियार सिंह के रूप में हुई है, जो गांव बासा, डाकघर स्पेल, तहसील नगरोटा सूरियां, जिला कांगड़ा का निवासी है। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

278 बोतल अवैध शराब जब्त

जब्त की गई शराब मार्का वीआरवी संतरा की 24 पेटियां थीं, जिनमें कल 278 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार को जब्त कर लिया है। आरोपी होशियार सिंह के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बताया कि नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए गश्त, ट्रैफिक चेकिंग और नाकाबंदी लगातार जारी रहेगी।

Breaking News:

Recent News: