Search News

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 11, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल मिनी शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर में भाजपा नेता ऋतुराज पासवान ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।बीआरसी पूरनपुर क्षेत्र की बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय बाल मिनी शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में 11 नवम्बर से भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पहले दिन प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में संकुल स्तर से प्राथमिक विद्यालयों के विजयी हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया। बीजेपी नेता ऋतुराज पासवान ने दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक स्तर की 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़, लम्बीकूद, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राथमिक स्तर में 50 मीटर की दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग में लोहरपुरा के आर्यन कुमार, गुलड़िया भूपसिंह की देवांशी प्रथम और सुआबोझ के शिवा और सलोनी द्वितीय, 100 मीटर में सुआबोझ के शिवा व सलोनी प्रथम और जहूरगंज के रितेश, गुलड़िया भूपसिंह द्वितीय की देवांशी द्वितीय, 200 मीटर में लुकटिहाई द्वितीय के सौरभ, पताबोझी की शिल्पी प्रथम और लोहरपुरा के आर्यन कुमार, गुलड़िया भूपसिंह द्वितीय की गुलफशा द्वितीय, 400 मीटर में फैजुल्लागंज के सौरभ, भगवंतापुर की आरती प्रथम और भगवंतापुर के विपिन, पताबोझी की शिल्पी द्वितीय स्थान पर रही। लंबीकूद में लुकटिहाई के राजू, गुलड़िया भूपसिंह द्वितीय की देवांशी प्रथम और गुलड़िया भूपसिंह द्वितीय के रमन, भगवंतापुर की रितम्बरा द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में बालक वर्ग में रघुनाथपुर की शिवोम एंड पार्टी प्रथम और खो-खो की बालिका वर्ग में मदारपुर घुँघचिहाई की प्रिया एंड पार्टी प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार ने सभी आगुन्तक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा मंच का संचालन शिक्षक सन्तोष कुमार पासवान ने किया। इस प्रतियोगि में प्रधान सतीश गिरि,बृजेशदेव मौर्य, व्यायाम शिक्षक अर्जुन सिंह गंगवार, कुंदन सिंह,प्रभुदयाल, अजय तोमर, महेश यादव, ऋषि सक्सेना, ब्रजेश शुक्ला, रामआसरे पासवान,वासुदेव यादव,नूपर पाण्डेय,विशाल चौहान, विनीत कुमार, शुभम शुक्ला, अशोक कुमार, विकास आर्य, वेदप्रकाश, सुंदरलाल, अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर को जूनियर स्तर की समस्त खेलकूद प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगी। ब्लाक स्तर पर विजयी हुए छात्रों को 4 बजे पुरस्कार वितरण के पश्चात खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा।

Breaking News:

Recent News: