Search News

नेत्रकुम्भ प्रयागराज 2025 में पुस्तक जय माँ बगलामुखी का विमोचन

प्रयागराज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 1, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। प्रयागराज में आयोजित नेत्रकुम्भ 2025 के समापन अवसर पर, संत सूरदास सभागार में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के तीर्थाटन और पर्यटन पर आधारित पुस्तक “जय माँ बगलामुखी” का विमोचन किया। यह पुस्तक नैनीताल पर्यटन एवं परिवहन विकास संघ लिमिटेड के तत्वावधान में लिखी गई है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष ललित पन्त ने बताया कि पुस्तक विमोचन समारोह में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय चन्द्रशेखर भाईसाहब, राष्ट्रीय महासचिव उमेश अधारे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलाकांत पाण्डेय, नेत्र कुम्भ महाप्रबंधक सत्य विजय सिंह, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, आयोजन समिति के सदस्य सुनील सिंह और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

पुस्तक के लेखक श्री रमाकांत पन्त और प्रकाशक नैनीताल पर्यटन एवं परिवहन विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष ललित पन्त हैं। ललित पन्त, जो उत्तराखंड सक्षम के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने नेत्र कुम्भ में भोजन वितरण की प्रमुख जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Breaking News:

Recent News: