Search News

नैनी से लेकर शहर प्रयागराज तक लग रहा हर रोज भीषण जाम भीषण जाम में हर रोज जूझते नजर आ रहे राहगीर

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: January 24, 2025

संतोष यादव 

नैनी प्रयागराज। महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सरकार ने करोड़ों रुपए भले ही खर्च किए हैं।लेकिन जाम की समस्या से राहगीरों को जरा भी राहत नहीं मिल पा रही है। इन दिनों आए दिन नैनी नए यमुना पुल से लेकर शहर प्रयागराज के हर एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक घंटों जाम का सामना राहगीरों को करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी जाम के झाम में राहगीर जूझते नजर आए। वहीं ऐसे में यदि कोई मरीज सीरियस हो तो घंटों जाम में फंसे होने के बाद एम्बुलेंस में ही दम तोड़ देगा। करोड़ों खर्च होने के बाद भी एंबुलेंस को निकलने का कोई भी विकल्प नहीं बनाया गया है। ऐसे में यह निश्चित है कि मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देगा ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी सें नहीँ निभा रहे जाम को लेकर राहगीरों मे काफी आक्रोश ब्याप्त है

क्या क़ह रहे आमलोग 
चर्चा ही की वीआईपी के लिए अलग आने जाने का रास्ता होना चाहिए वीआईपी आने सें आम नागरिकों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है जाम की समस्या को लेकर धीरे धीरे चार पहिया वाहन सें मेला क्षेत्र मे नहीँ आ पा रहे है जिससे दर्शन स्नान करने मे काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है

Breaking News:

Recent News: