कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
न्यायालय के आदेश पर लखनऊ कमिश्नरेट के थाना बख्शी का तालाब पुलिस ने विभिन्न मामलों से संबंधित बरामद हजारों लीटर अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया गया।सहायक पुलिस आयुक्त बख्शी का तालाब अमोल मुरकुट की देखरेख में शराब को नष्ट किया गया।शराब को जेसीबी से गड्डा खोदकर विनिष्टीकरण किया गया।इस मौक़े पर थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में बरामद हजारों लीटर अवैध शराब मालखानें में थी,माल निस्तारण अभियान के अंर्तगत न्यायालय के आदेश पर बुधवार को विनिष्टीकरण कराया गया।वही इस मौक़े पर एसआई शैलेंद्र मिश्रा,माल खाना प्रभारी अरविंद सोनकर सहित थाना का अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

