Search News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पीएम मोदी ने किया साकार : योगी आदित्यनाथ

मथुरा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 19, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराट युवा सम्मेलन में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वदेशी मॉडल अपनाने का सपना था। यह भी सपना पीएम मोदी ने साकार किया। विदेशी हुकूमतों ने देश की अर्थव्यवस्था की जड़ों को खोखला कर दिया था। लेकिन पीएम मोदी के आने बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। आज का युवा नौकरी देना वाला बन रहा है। भारत एक नई अर्थव्यवस्था के साथ उभर रहा है। पीएम मोदी ने कश्मीर को स्वर्ग बनाने का काम किया है। लोग कहते थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने यह कर दिखाया। गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से दीनदयाल धाम के हेलिपैड पर उतरे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और युवा विराट सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माला पहनाकर किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपाई साथ रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा हेतु पुलिस, पीएसी के साथ ही यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। आयोजन में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था की गई है।


 

Breaking News:

Recent News: