Search News

परिषदीय विद्यालय में आई खेल सामग्री बच्चों के चेहरे पर दिखाई दी खुशी

पूरनपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 27, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। परिषदीय विद्यालय गढ़ा कला में झूले देख कर बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी है। उस समय बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब शासन स्तर से कंपोजिट विद्यालय में प्री प्राइमरी विद्यायल में जो नन्हें मुन्ने बच्चों को खेलने के लिए झूले लगने की योजना के अंतर्गत झूले लगे सभी बच्चों ने और  स्टाफ़  ने खूब खुशी का माहौल दिखाएं दिया इस मौके पर इंचार्ज मंजू रानी , सहायक अध्यापक  सोहन, ममता देवी शिक्षा मित्र, सुनीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।इस सम्बन्ध में नोडल संकुल शिक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि इस योजना से बच्चों का शारीरिक विकास होगा और  बच्चे ताकतवर बनेंगे और साथ साथ दैनिक उपस्थिति भी बढ़ेगी और ठहराव की समस्या का भी निदान मिलेगा और बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव बढ़ेगा खेल सामग्री मिलने से बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: