Search News

पाक के झूठ का पर्दाफाश, भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो, एयरफोर्स स्टेशनों को कोई नुकसान नहीं

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तानी झूठ का पर्दाफाश किया। सेना ने वीडियो जारी कर दिखाया कि किसी भी एयरफोर्स स्टेशन को कोई नुकसान नहीं हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और CDS के साथ नई दिल्ली में बैठक कर हालात की समीक्षा की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 10, 2025

कैनवीज़ टाइम्स , डिजिटल डेस्क । 

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जम्मू-श्रीनगर, पठानकोट और पोखरण सहित कई इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन हमले की कोशिशें नाकाम कर दी गईं। भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया। सेना ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि किसी भी भारतीय एयरफोर्स स्टेशन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह वीडियो पाकिस्तान के उन दावों का खंडन करता है, जिसमें वह भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुँचाने की बात कर रहा था।

भारत ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 32 एयरपोर्ट्स को 14 मई तक के लिए बंद कर दिया है। इसमें जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, पोखरण सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के साथ नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में सीमा पर मौजूदा हालात का जायजा लिया गया और पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गतिविधियों पर चर्चा हुई।

प्रेस ब्रीफिंग में सेना ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और किसी भी उकसावे का करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की ओर से झूठे प्रचार और भ्रम फैलाने की कोशिशों को सिरे से खारिज किया गया।  भारत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सेना के सभी विंग्स को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News:

Recent News: