Search News

पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की तैयारी: दिल्ली में पीएम मोदी और डिफेंस सेक्रेटरी की उच्चस्तरीय बैठक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव के साथ सुरक्षा रणनीति पर अहम बैठक की। कार्रवाई का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 5, 2025

कैनवीज़ टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इस हमले में भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया, जिससे देशभर में रोष फैल गया है। इसी के मद्देनज़र, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार के साथ एक अहम बैठक की।  इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ संभावित जवाबी कार्रवाई पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में सैन्य और कूटनीतिक रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। माना जा रहा है कि पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने के लिए भारत एक ठोस एक्शन प्लान बना रहा है, जिसका मकसद सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाना है।

बैठक में सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट लेने के बाद सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा बढ़ाने और सैन्य सतर्कता को उच्च स्तर पर ले जाने का फैसला भी लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत कई बार पाकिस्तान को सख्त जवाब दे चुका है, जिनमें सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे एक्शन शामिल रहे हैं। ऐसे में इस बार भी देश एक बड़े कदम की उम्मीद कर रहा है।

Breaking News:

Recent News: