Search News

पिछड़ा वर्ग आरक्षण: आयोग की निगरानी में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक

desh
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 29, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पश्चिम सिंहभूम जिला के नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा के लिए मंगलवार को परिसदन सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने की, जबकि आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता और लक्ष्मण यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में ट्रिपल टेस्ट के तहत कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे के अद्यतन प्रतिवेदन के साथ-साथ जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति पर आधारित विभिन्न प्रतिवेदनों का अवलोकन किया गया। इन तथ्यों के आधार पर आरक्षण की पात्रता तय करने पर चर्चा हुई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं चाईबासा नगर परिषद के प्रशासक सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: