लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। पंजाब नैशनल बैंक ने अपने ग्राहकों से 08 अगस्त तक अपने ग्राहक को जानें(केवाईसी) जानकारी अपडेट करने के लिए आग्रह किया है ताकि उनके खातों का सुचारू कामकाज सुनिश्चित हो सके। यह केवल उन ग्राहकों के लिए लागू है जिनके खातों में 30 जून तक केवाईसी अद्यतन होना शेष है। पीएनबी की ओर से बताया गया कि निर्धारित समय के भीतर केवाईसी विवरण अद्यतन करने में विफलता के परिणामस्वरूप खाता संचालन पर प्रतिबंध लग सकता है। किसी भी सहायता के लिए ग्राहक अपनी नजदीकी पीएनबी शाखा में जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट https://www.pnbindia.in/ देख सकते हैं।
