Search News

पीलीभीत के तहसील अमरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 15 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

तहसील अमरिया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही समाधान किया गया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 19, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 15 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये,मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए जिलाधिरकारी ने कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें,अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं तथा अनुदान के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने समस्त लेखपाल व कानूनगो को पुलिस से समन्वय करते हुये जमीनी विवादो का निस्तारण कराऐं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों में जाकर विरासत दर्ज कराई जाए। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अमरिया,एलडीएम, अधिशासी अभियन्ता जल निगम,अधिशासी अभियन्ता विद्युत,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला गन्ना अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,सहायक निबन्धक सहकारिता व तहसीलदार अमरिया,खण्ड विकास अधिकारी,थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: