Search News

पीलीभीत में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज हत्याकांड, कई टुकड़ों में मिली लापता लड़के की लाश

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 15, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। पीलीभीत में रंगोत्सव के दौरान एक किशोर का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अब हत्या के आरोप में बदल दिया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अनुसार, इस मामले की गहन जांच की जा रही है और कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। इस हत्या से इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी 16 वर्षीय पूरनलाल पुत्र राम बहादुर 10 मार्च को अपने घर से लापता हो गया था। परिवार वालों की तहरीर पर 12 मार्च को थाना न्यूरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
शुक्रवार को उसका शव थाना न्यूरिया क्षेत्र के मड़रिया पुल के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। उसके हाथ और पैर कटे हुए थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ सदर विधिभूषण मौर्य न्यूरिया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वजन ने गांव के ही लोगों पर किशोर की हत्या पुरानी रंजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है।

Breaking News:

Recent News: