Search News

पूर्णागिरि दर्शन को रवाना हुए पदयात्री,प्रधान ने किया युवा नेता के सग यात्रा का भव्य स्वागत

पूरनपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 27, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। विकासखंड की ग्राम पंचायत भैरो कला से पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के टनकपुर से कुछ दूरी पर ऊंचे पहाड़ों में  में स्थित माता पूर्णागिरि देवी के दर्शन हेतु विशाल पद यात्रा के रूप में दर्जनों पदयात्री भक्तों का एक जत्था बुधवार रवाना हुआ। जोकि कई दिनों बाद माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएगा। इस यात्रा में भक्त समूह के साथ सुंदर-सुंदर झांकियां भी चल रही थी। ढोल नगाड़े और जयघोष के मध्य वातावरण भक्तिरस से परिपूर्ण है। यात्रा का  ग्राम प्रधान राम प्रताप  एव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव युवा नेता शेखर यादव ने स्वागत किया एवं उन्हें मार्ग हेतु खाद्य पदार्थ और पेय जल भेंट किया एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं एवं मार्ग में सावधानीपूर्वक सड़क के  किनारे जाने का अनुरोध किया।इस मौके पर रामप्रताप प्रधान,शेखर यादव जिला सचिव,मयंक यादव,लाला राम,धर्मवीर,विजेंद्र,अमर सिंह,राजकुमार,वेदप्रकाश ,रूपचंद,हरिओम पंडित,राम गोपाल पंडित आदि भक्त मौजूद रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: