Search News

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 19, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्मृति इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। साथ ही एक अलग पोस्ट में उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साहस और पराक्रम की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के पहले संग्राम में उनकी वीरता और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके संघर्ष की कहानी आज भी देशवासियों को उत्साह और जोश से भर देती है। उन्होंने कहा कि मां भारती की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के पहले संग्राम में उनकी वीरता और पराक्रम की कहानी आज भी देशवासियों को जोश और जुनून से भर देती है। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके त्याग और संघर्ष को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।

Breaking News:

Recent News: