Search News

फतेहाबाद में जर्जर मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत

हरियाणा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 3, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र में बरसात से जर्जर हुए एक मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबकर 42 साल के रणधीर सिंह की मौत हो गई। समैन गांव स्थित जर्जर मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे रणधीर सिंह को तुरंत बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया था, लेकिन हिसार जाते समय रास्ते में ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों के अनुसार, रणधीर सिंह का खुद का मकान बारिश की वजह से पहले ही गिर चुका है। इस कारण वह अपने पड़ोसी के घर में ही रह रहा था। घटना के समय रणधीर की पत्नी अपने बड़े बेटे के साथ हिसार के बरवाला में थी। वह छोटे बेटे का इलाज करवा रही थी, जो काला पीलिया से पीड़ित है। देर रात पड़ोसी के मकान की छत अचानक गिरने से रणधीर मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत रणधीर को टोहाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रणधीर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। अब परिवार में विधवा पत्नी और दो बेटे हैं, जिनमें से एक बीमार है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से इस परिवार की मदद करने की अपील की है।

Breaking News:

Recent News: