Search News

फरीदकोट में 12 किलो हेरोइन बरामद, दो तस्कर पकड़े गए

चंडीगढ़
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 9, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 12.1 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे, जो एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। सीमा पार से तस्करी करके लाई गई यह अवैध खेप सदर फरीदकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव झारीवाला से बरामद की गई। डीजीपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सदर फरीदकोट थाना में मामला दर्ज करके नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है।

Breaking News:

Recent News: