Search News

फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत में प्रवेश करते एक नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

बिहार
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 4, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल सीमा पर आब्रजन विभाग ने कोट डी' आईवोआर का फर्जी पासपोर्ट के सहारे अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते एक नाइजीरियन नागरिक जोसेप ओकोये को हिरासत में लिया है।
आब्रजन अधिकारी व हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक ने पूछताछ में बताया कि वह पहली बार 15 अप्रैल 2012 को तीन महीने के मेडिकल वीजा पर मुम्बई आया था। उसका करीब 12 वर्ष पहले वीजा समाप्त हो गया था, तब से वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था, जिसको लेकर 29 दिसंबर 2024 को उसे 'लीव इंडिया नोटिस' जारी कर नाइजीरिया वापस भेजा गया था। लेकिन उसने डिपोर्ट के बाद अपनी पहचान बदल कर एक बार फिर नया नाम और जन्मतिथि के साथ कोट डी' आईवोआर का फर्जी पासपोर्ट बनवाया और एक बार फिर नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की और इस बार वह प्रवेश करने से पहले ही पुलिस अधिकारियों की नजरों से बचने में नाकामयाब रहा। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियो ने बताया कि जांच के दौरान उसके दस्तावेज संदिग्ध लगने के बाद गहन जांच में उसकी असली पहचान सामने आ गई। जिसके बाद, आगे की कार्रवाई के लिए उसे हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया गया। हरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस भारत में उसके संपर्कों और गतिविधियों की जांच कर रही है।

Breaking News:

Recent News: