कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के एक काॅलेज परिसर में सोमवार सुबह युवक का शव बेल्ट से सरियाें की बीम के सहारें फांसी पर लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगाें ने शव काे देखकर पुलिस और कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान कालीबाड़ी निवासी बिहारी राजपूत (30) के रूप में हुई है। उनके भतीजे अजय ने बताया कि चाचा शराब के आदी थे। रविवार रात अधिक शराब पीने के बाद टहलने के लिए घर से निकले और अधिक रात तक वापस नहीं लाैटे।साेमवार सुबह पुलिस ने फाेन पर घटना के बारे में जानकारी दी। परिवार के लाेग पहुंचे ताे शव काे देखकर राेना-पीटना शुरू कर दिए।परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन यह मानने को तैयार नहीं हैं कि बिहारी ने खुदकुशी की। परिस्थितियां संदिग्ध हैं और मौके को देखकर हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
