Search News

बरेली पुलिस ने किया 15 करोड़ से अधिक के ड्रग्स का निस्तारण

बरेली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 17, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बरेली पुलिस ने करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों का निस्तारण किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश द्वारा 16 से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे ड्रग डिस्पोजल अभियान के तहत जिला स्तरीय कमेटी ने 47 अभियोगों में जब्त 3739.345 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया। इसकी अनुमानित कीमत 15 करोड़ 87 लाख 76 हजार 200 रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। समिति में पुलिस अधीक्षक अपराध मनीष चंद्र सोनकर, क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव सिंह और नोडल अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र शामिल रहे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक बरेली में 540 अभियोगों में जब्त कुल 7548.5 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया जा चुका है। इनकी कीमत 68 करोड़ 68 लाख 53 हजार 470 रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा कि “नशे का कारोबार समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पुलिस का यह अभियान बरेली को नशामुक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। हम ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखेंगे।
 

Breaking News:

Recent News: