कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है।जिसमें मुख्य रूप से बरेली मण्डल के प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा निर्देश को बताया साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियो से सर्व समाज को पार्टी में जिम्मेदारी और सम्मान देने की बात कही है। विधानसभा चुनाव 2027 में 2007 की तर्ज पर ही सामाजिक भाईचारा बनाकर ही लड़ा जाएगा।इसलिए बूथ स्तर पर सभी कमेटियों को पूरी ईमानदारी से बनाया जाए। जिम्मेदार कार्य कर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए।मीटिंग में सदर विधान सभा कमेटी की समीक्षा की गई एव 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला स्तर पर मनाने की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई है। मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देव स्वरूप आर्य ने की एव संचालन चंद्र शेखर आजाद ने किया है।इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी,जिला महासचिव धर्मपाल श्रीवास्तव,जिला प्रभारी मुन्ना लाल कश्यप, राम सनेही गौतम, भगवान सिंह गौतम,विधान सभा अध्यक्ष पुततुलाल वर्मा, राम सिह गौतम, गजेंद्र शर्मा, गजेंद्र गौतम,सियाराम गौतम, वीर पाल गौतम, सीताराम राजपूत, यामीन उर्फ पप्पू, निरंजन गौतम सहित कई जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे हैं।
