Search News

बिहार मतगणना : अब तक रुझानों में भाजपा 91, जेडीयू 79, राजद 27 सीटों पर आगे, राजग को निर्णायक बढ़त

नई दिल्ली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए चल रही मतगणना में दोपहर दो बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़े दल के रूप में उभर रही है। भाजपा उम्मीदवार 91 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) रुझानों के हिसाब से कांग्रेस नीत महागठबंधन से काफी आगे निकलता दिख रहा है। अब तक किसी भी सीट का नतीजा घोषित नहीं हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अब तक के रुझानों में भाजपा 91, जनता दल (संयुक्त)79, राष्ट्रीय जनता दल 27, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 22, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पांच, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पांच, इंडियन नेशनल कांग्रेस चार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन चार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍ससिस्‍ट) एक और

बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे है।

मतगणना के रुझान एग्जिट पोल के अनुरूप हैं। राजग प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड, भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। राजग का मुख्य मुकाबला कांग्रेस नीत महागठबंधन से है। यह चुनाव महागठबंधन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। तेजस्वी, लालू और राबड़ी देवी की संतान हैं। तेजस्वी की मां राबड़ी भी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

 

Breaking News:

Recent News: