Search News

बिहार में एनडीए की जीत पर काशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

वाराणसी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतगणना में एनडीए गठबंधन को मिल रही भारी बढ़त को देख वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। शहर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता जगह- जगह विजय उत्सव मना रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया स्थित कोदई चौकी पर उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने फुलझड़ियाँ, पटाखे जलाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कट-आउट पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की इस बड़ी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दिया। विजय उत्सव का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि “बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन चाहती थी। उन्होंने जंगल राज को नकारते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए प्रचंड बहुमत दिया। यह जनता का विश्वास है कि देश और राज्य के विकास के प्रति किए गए प्रयासों को दिशा मिलती रहे।” पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास की जीत है। संगठन ने समाज के सभी वर्गों से अपील किया कि वे एकजुट होकर राज्य और देश की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इसमें ओम प्रकाश यादव बाबू, विपुल पाठक, धीरेंद्र शर्मा, मंगलेश जायसवाल, शंकर जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़ अलगू, मनीष चौरसिया, अखिल वर्मा, जय किशन गुप्ता आदि शामिल रहे।

Breaking News:

Recent News: