कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
बीकेटी,लखनऊ बख्शी का तालाब थाना अंतर्गत बुधवार शाम को लगभग सात बजे सीतापुर रोड़ हाईवे पर बाईक से ससुराल जा रहे युवक को तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया,जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया था,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया था जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई थी।मृतक की पत्नी के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बख्शी का तालाब थाना अंतर्गत बाबापुरवा निवासी उसका पति ललित(32)पुत्र विनोद कुमार कई वर्षों से मडियांव थाना अंतर्गत मुतक्कीपुर में पत्नी रानी व अपने दो बेटे मयंक(10),अहम (6)बेटी वर्षा(1) के साथ रहकर पेंटिंग का कार्य कर परिवार चलाता था,बुधवार शाम को ललित बाईक से अपनी ससुराल जा रहा था तभी बीकेटी क्षेत्र के नंदना कट के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया था और मौक़े से गाड़ी सहित फरार हो गया था,वही मौक़े पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने ललित को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था,जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था,वही गुरुवार दोपहर को मृतक ललित का शव पोस्टमार्टम के बाद वापस बाबा पुरवा लाया जा रहा था तभी मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सीतापुर रोड़ हाईवे पर शव को रखकर हाईवे जाम कर दिया और तत्काल एफआईआर व आरोपी कार चालक की गिरफ़्तारी तथा मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने लगे।वही हाईवे पर शव रखकर जाम की सूचना मिलते ही बीकेटी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह अपने दलबल के साथ पहुंचे और मृतक के परिजनों को काफ़ी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहें।लगभग एक घंटा चले प्रदर्शन से सीतापुर रोड़ के दोनों तरफ लगभग दो किलो मीटर तक गाड़ियों की लाईन लग गई और राहगीरों को समस्याओं से दो चार होना पड़ा।थाना प्रभारी के काफ़ी मान मन्नौवल के बाद परिजनों को तत्काल आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज़ करने व शासन द्वारा उचित मुआवजे दिलवाने के आश्वासन के बाद परिजन माने जिसके बाद शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया।वही प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सीतापुर रोड़ हाईवे पर आवागमन चालू हुआ और लगभग एक घंटे तक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न रही उसके बाद यातायात बहाल हुआ।वही थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कल देर शाम को एक्सीडेंट में बाबापुरवा निवासी ललित की मौत हो गई थी,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी,तहरीर का इंतजार किया जा रहा था,गुरुवार दोपहर को तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज़कर संबंधित अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।



