Search News

बीकेटी में आबकारी अधिकारी बनकर लूटा था एथनॉल से भरा टैंकर,हुआ खुलासा

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 24, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब थाना अंतर्गत शाहजहांपुर जिले से एथनॉल लेकर लखनऊ के अमौसी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे टैंकर को बीते शुक्रवार की रात्रि को कार सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चालक आरिफ़ निवासी सीतापुर को बंधक बनाकर एथनॉल से भरा टैंकर,मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए थे और आरिफ़ को टैंकर में ही बंधक बना लिया था,वही रास्ते में पेशाब करने के बहाने उतरकर भागे ड्राइवर आरिफ़ ने ग्रामीण के फोन से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी,जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी और जीपीएस की लोकेशन से टैंकर तक पहुंच गई थी और टैंकर को बरामद भी कर लिया था,लेकिन मौक़े से बदमाश भाग निकले थे।

वही सोमवार को डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 21/22.3.3025 की रात्रि लगभग डेढ़ बजे कार सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आबकारी अधिकारी बताकर बीकेटी थाना अंर्तगत एसबी कोल्ड स्टोरेज के सामने किसान पथ पर एथेनॉल लेकर जा रहे टैंकर के सामने कार लगाकर ड्राइवर के साथ मारपीट कर नकदी व टैंकर को लूटकर फरार हो गए थे टैंकर चालक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था,घटना का त्वरित खुलासा के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थी,सोमवार को बीकेटी थाना पुलिस,सर्विलांस/क्राइम टीम(डीसीपी उत्तरी)द्वारा सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बीकेटी थाना अंतर्गत रैथा अंडर पास के पास से छःआरोपियों रंजीत अवस्थी पुत्र रामसागर अवस्थी निवासी पण्डितपुर मजरा रसौरा पोस्ट मीरपुर थाना कोतवाली सदर लखीमपुर,रामजी अवस्थी पुत्र सुनील कुमार अवस्थी निवासी गोला रोड सिकंदराबाद थाना नीमगांव जनपद लखीमपुर खीरी,मोनू सिंह पुत्र मैनेजर सिंह निवासी लखनापुर मजरा खम्बारखेड़ा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी,मुकुट शुक्ला पुत्र रमेशचन्द्र शुक्ला निवासी मकुन्दा थाना सारदानगर जनपद लखीमपुर खीरी,अभय सिंह पुत्र स्व०भइयालाल निवासी मूसेपुर थाना हसनगंज जनपद उन्नाव,अजीत यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी सलेमपुर थाना हसनगंज जनपद उन्नाव को गिरफ़्तार किया,वही आरोपियों के पास से लूटे गए 2290लीटर एथेनॉल,12बोर का अवैध तमंचा,दो जिंदा कारतूस,मारुति800 कार यूपी 32सीआर 2750,आर्टिगा कार यूपी 31सीजे9474 को बरामद कर सीज कर दिया गया।

वही खुलासा करने वाली टीम में बीकेटी थाना से प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह,निरीक्षक कैलाश चन्द्र दुबे,वरि0उ0नि0अशोक कुमार सिंह,उ0नि0 सुशील कुमार त्रिपाठी,शैलेंद्र मिश्रा,सरफराज़ खान,अरुण कुमार,शेषमणि मिश्रा,विपिन कुमार उपाध्याय,अभिमन्यु शाह,काoअंबरीश कुमार सिंह,सचिन यादव,रवींद्र कुमार,खैबर अब्बास,कुलदीप सिंह,राहुल कुमार तथा क्राइम/सर्विलांस टीम से प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह,हे0का0नदीम,अवधेश गिरी,संतोष, अमित कुमार गौतम,का0विशेष दुहुण,राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे,इस मौक़े पर गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी द्वारा दस हज़ार रुपए का ईनाम देने की घोषणा।

Breaking News:

Recent News: