Search News

बीकेटी में जीएसटी पंजीयन जागरूकता विशेष अभियान के अंतर्गत बैठक हुई आयोजित

lucknow
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Praveen Yadav
  • Updated: January 24, 2025

शुक्रवार को लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब एयरफोर्स रोड़ पर राज्य कर विभाग के उपायुक्त अमरदीप वर्मा की अध्यक्षता में बीकेटी क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर जीएसटी को लेकर वार्ता किया।इस मौक़े पर उपायुक्त अमरदीप वर्मा ने सीधे संवाद कर कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी व्यापारियों को जीएसटी को लेकर बड़ी राहत दी है।व्यापारियों के लिए 2017-2020 के बीच माल और सेवाकर (जीएसटी) पर लगाए गए ब्याज और अर्थदंड को माफ करने की घोषणा की है,व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को और मज़बूत बनाने के लिए इस तरह का निर्णय सरकार ने लिया है।इस योजना का लाभ सभी व्यापारी करदाता बंधु  31 मार्च 2025 तक प्राप्त कर सकते है।वही राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त नीरज सिंह ने कहा कि सभी करदाता व्यापारियों को इस ब्याज माफ़ी योजना से काफ़ी राहत प्रदान होगी और इससे किसी व्यापारी का कोई नुकसान भी नहीं होगा और जिसस उनके आर्थिक दबाव में कमी आएगी,उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इस अपनी ब्याज मुक्त कर अदायगी के मौक़े को हाथ से न जाने दे।उन्होंने बताया कि सभी व्यापारियों को समय के साथ अपडेट होना होगा,2017 से 2020 वित्तीय वर्ष के बीच माल और सेवाकर पर जो भी ब्याज और अर्थदंड लगा होगा,उसको पूरा माफ़ कर वैध टैक्स की देनदारी व्यापारियों को समय के अंदर करना होगा तथा अपने अन्य साथी व्यापारियों को जागरूक भी करना है।उन्होंने बताया कि बीकेटी में जागरूकता बैठक का मुख्य कारण रहा कि अभी तक व्यापारियों का सीधा सम्पर्क जीएसटी को लेकर विभागीय अधिकारियों से नही हो पाता था,जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता था और समस्याएं बनी रहती थी,लेकिन अब इस तरह की बैठके आप लोगों के साथ समय अनुसार होती रहेंगी और आपसी तालमेल भी बना रहेगा।वही अभिमन्यु पाठक सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी खण्ड-16,प्रखर सिंह राज्य कर अधिकारी खण्ड-16 ने भी व्यापारियों से वार्ता किया तथा जीएसटी से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिया।वही इस मौक़े पर व्यापारी नेता रामनरेश सिंह,राम बहादुर सिंह,अशोक सिंह,अजीत सिंह,बेचू सिंह,अभिषेक गुप्ता सहित अन्य व्यापारी/पदाधिकारी मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: