Search News

बीकेटी में तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाईक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

बीकेटी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 3, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। सोमवार को बख्शी का तालाब थानांतर्गत कुम्हरावां रोड़ पर आरआर इंस्टीट्यूट के पास बीकेटी की तरफ़ जा रही तेज़ रफ़्तार पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रहे बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे बाईक पर सवार पति पत्नी घायल हो गए,वही घायल युवक की बाईक पिकअप में फंस गई वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा पिकअप को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति नगर मड़ियाव निवासी रिजवान पुत्र राजू अपनी पत्नी के साथ पैशन-प्रो मोटरसाइकिल यूपी32एफआर7035 से कुम्हरावां की तरफ़ जा रहे थे तभी आरआर इंस्टीट्यूट के पास सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप गाड़ी यूपी 32एलएन5519 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे रिज़वान व उसकी पत्नी जुबेदा घायल हो गई तथा उसकी मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।वही मौक़े पर पहुंची बीकेटी थाना पुलिस ने घायलों को नजदीकी राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल भिजवाया तथा पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई थी।

Breaking News:

Recent News: