Search News

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका: ट्रैफिक नियम पकड़ो, दिल्ली पुलिस से पाओ ईनाम

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लॉन्च किया 'Prahari' ऐप, जिससे आम नागरिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की फोटो भेजकर हर महीने ₹50,000 तक कमा सकते हैं। जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और चालान इश्यू।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

अगर आप दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लापरवाह ड्राइवर्स से परेशान हैं, तो अब सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, आप भी उन पर एक्शन ले सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा ऐप 'Prahari' लॉन्च किया है, जिसके जरिए आम नागरिक नियम उल्लंघन की फोटो अपलोड कर सकते हैं और हर महीने ₹50,000 तक कमा सकते हैं।

 कैसे काम करता है ये सिस्टम?

DCP ट्रैफिक एस.के. सिंह के मुताबिक, यह ऐप पब्लिक को यातायात कानून लागू करने में शामिल करने का एक स्मार्ट प्रयास है। उन्होंने बताया कि लोग रोज़ाना करीब 1400 से 1500 ट्रैफिक चालान ऐप के जरिए सबमिट कर रहे हैं।

 ऐप का उपयोग कैसे करें?

Google Play Store से ‘Prahari’ ऐप डाउनलोड करें।

मोबाइल नंबर और OTP से रजिस्टर करें।

अगर कोई ट्रैफिक नियम टूटता दिखे, तो उस गाड़ी की स्पष्ट फोटो लें।

ऐप पर टाइम और लोकेशन के साथ फोटो अपलोड करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस फोटो को वेरिफाई करेगी और सही पाए जाने पर वायलेटर को चालान भेजा जाएगा।

अगर चालान इश्यू होता है, तो आपको नोटिफिकेशन और रिवॉर्ड मिल सकता है।

क्या है इनाम?

हर महीने ऐप के टॉप कॉन्ट्रीब्यूटर्स को कैश रिवॉर्ड दिया जाता है:

पहला स्थान: ₹50,000

दूसरा स्थान: ₹25,000

तीसरा स्थान: ₹15,000

चौथा स्थान: ₹10,000

लोगों में बढ़ रहा है उत्साह

इस पहल से लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग WhatsApp ग्रुप्स बनाकर, अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी लेकर रेगुलर फोटो अपलोड कर रहे हैं। ये न सिर्फ बेरोजगार युवाओं के लिए इनकम का जरिया बन गया है, बल्कि सिविक ड्यूटी निभाने का एक शानदार मौका भी है।

 क्या है इसका असर?

DCP सिंह ने बताया कि इस पहल से दिल्ली में ट्रैफिक वायलेशन में कमी आई है और पब्लिक की भागीदारी ने कानून व्यवस्था को मज़बूती दी है। यह इनिशिएटिव टेक्नोलॉजी और नागरिक सहयोग का एक आदर्श उदाहरण बनता जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: