Search News

बेसिक के स्कूलो में मनाया गया संविधान दिवस

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 27, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। पूरनपुर के बेसिक स्कूलो में संविधान दिवस को खूब धूम धान से मनाया गया इसी उपलक्ष्य में कंपोजिट स्कूल गढ़ा में संविधान दिवस को अच्छी तरह विधिवत रूप से मनाया गया समस्त स्टाफ ने संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के फोटो पर फूल अर्पित किए और भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई जिसमें  छात्र  अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया नोडल संकुल शिक्षक हुकुम सिंह ने संविधान के बारे मे बच्चों को अच्छी तरह बताया और  विभिन्न उल्लेखित अधिकारों का व्याख्यान किया जिसमें शिक्षा का अधिकार,समानता का अधिकार और अन्य मौलिक अधिकारों और. मौलिक कर्तव्यों को शामिल किया गया और कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है इससे पूरा देश चलता है।हम सब को इसका सम्मान करना चाहिए और इसका खूब प्रचार-प्रसार करना चाहिए इस अवसर पर समस्त स्टाफ मंजू रानी इंचार्ज, सोहन सहायक अध्यापक ,ममता देवी शिक्षा मित्र उपस्थित रहे हैं

Breaking News:

Recent News: