Search News

ब्रजेश पाठक और भूपेन्द्र चौधरी ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 7, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने परिवर्तन चौक, लखनऊ में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयन्ती पर आयोजित हवन, पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 'जन्मोत्सव समारोह' को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समता, त्याग और करुणा का संदेश सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने प्रभु श्रीराम चंद्र जी के आदर्श चरित्र को रामायण के रूप में कलमबद्ध किया। इस अवसर पर हाथरस सांसद अनूप प्रधान, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, कमल वाल्मीकि, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, एमएलसी मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री, भाजपा अमित वाल्मीकि , महानगर अध्यक्ष, भाजपा, आनंद द्विवेदी, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि एवं करन दीवान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: