कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग पीलीभीत के तत्वाधान में विकास खण्ड मरौरी के चयनित मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम मरौरी विकास खण्ड सभागार में आयोजित किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभ्यता देवी वर्मा ब्लाक प्रमुख मरौरी एवं विशिष्ट अतिथि लियाकत अली खण्ड विकास अधिकारी मरौरी एवं मेहरबान सिंह राणा एडीओ पंचायत मरौरी उपस्थित रहे। प्रोत्साहन सामग्री 7 युवक मंगल दल एवं 13 महिला मंगल दल को वितरित की गयी। बीडीओ मरौरी द्वारा मंगल दलों की सार्थकता एवं उपयोगिता को समझाया गया एवं किसी भी प्रकार के कार्यों के लिए सीधे संपर्क करने के लिए एवं सामजिक विकास,पौधारोपण हेतु अपना योगदान करने के लिए कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंगल दलों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विशेष रूप से बताया गया। मुख्य अतिथि सभ्यता देवी वर्मा द्वारा मंगल दलों के सामाजिक कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं में जुड़ने का एवं युवाओं को जोड़ने का आह्वाहन किया गया एवं अपने स्तर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। स्वाति देवी महिला मंगल दल अध्यक्षा करनापुर द्वारा भजन की शानदार प्रस्तुति दी गयी। सभी मंगल दलों को एक एक पौधा देते हुये पौधारोपण में भागीदारी का सन्देश दिया गया। अमित कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की समस्त जानकारी देते हुये सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यालय स्टाफ हेमन्त कुमार,मोतीराम, लता कश्यप,महेंद्र कुमार, सागर बाबू,सुरेश कुमार,महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे हैं।
