Search News

भारत ने पहली बार ट्रेन से दागी मिसाइल

भारत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 25, 2025

 कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

 भारत ने अपनी रक्षा क्षमता को और सशक्त बनाते हुए इतिहास रच दिया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) ने मिलकर अग्नि-प्राइम (Agni-P) मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण विशेष इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पहली बार मिसाइल को रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर (Train-based Mobile Launcher) से दागा गया। अग्नि-प्राइम मिसाइल लगभग 2,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। यह उपलब्धि भारत की सामरिक ताकत को नई ऊँचाई देती है।

Breaking News:

Recent News: