Search News

भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

heavy rain
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा तीस सितंबर तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19027 बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 6, 13, 20 व 27 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19028 जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 7, 14., 21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा तीस सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा व गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती रेलसेवा तीस सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
 

Breaking News:

Recent News: