Search News

मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियो के साथ सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक 29 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

uttar pradesh
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत के मंत्री जल शक्ति विभाग यूपी स्वतंत्र देव सिंह  की अध्यक्षता में पीडब्लूडी गेस्टहाउस में सिंचाई एवं जल संसाधन,बाढ़ नियत्रंण की समीक्षा बैठक आहूत की गई तथा जनपद पीलीभीत में बाढ़ के दृष्टि से अतिसंवेदनशील ग्रामों, तटबंध एवं सिंचाई संरचनाओं की सुरक्षा हेतु विगत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की बाढ़ एवं सिंचाई की कुल 29 अद्द परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ई0 आशुतोष कुमार अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड द्वारा किया गया। अतिथि देवों भवा के भाव से  मंत्री एवं उनके साथ उपस्थित सम्मानित पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं विभागीय अधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता एवं बांसुरी नगरी पीलीभीत का प्रतिरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में उपरोक्त परियोजनाओं की उपयोगिता बताते हुए लोकर्पण किया गया।इसके उपरान्त मंत्री ने देवहा नदी के बायं किनारे स्थित ग्राम मथुडांडी,नवदिया आदि ग्राम समूह की कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मैप के माध्यम से कराये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कराए गए कार्यों को देखा। उन्होंने ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा बाढ़ से बचाव हेतु बाढ़ से सुरक्षा हेतु सुदृढीकरण कार्य कराए जाने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल,जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह,मुख्य अभियन्ता रूहेलखण्ड बरेली इं0 महेश्वरी प्रसाद,मुख्य अभियन्ता बरेली इं0 एचएन सिंह,अधीक्षण अभियन्ता पंचम मण्डल सिंचाई कार्य बरेली त्रयम्बक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, अधिशसी अभियन्ता बाढ़ खण्ड इं0 आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड इं0 पी0पी0 गौतम के साथ सहायक अभियन्ता इं0 सचिन चौधरी, इं0 सौरभ औझा, इं0 सुमित सचान, इं0 योगेन्द्र सिंह गौतम, इं0 अवध राम, इं0 विशाल मिश्रा, इं0 सौरभ वर्मा एवं समस्त अवर अभियन्ता व कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: