Search News

ममता बनर्जी ने बाल दिवस पर बच्चों को दी शुभकामनाएं, बताया ‘कल का उजाला’

कोलकाता
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: November 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “कल का उजाला” बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे ही आने वाले समय की रोशनी हैं और बाल दिवस पर वह सभी बच्चों को प्रेम, शुभकामनाएं और बधाई देती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का जीवन सुंदर सफलता और प्रगति से भरा रहे। उल्लेखनीय है कि देश में हर वर्ष नवम्बर 14 को बाल दिवस मनाया जाता है, जो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

Breaking News:

Recent News: