कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत। महाऋषि वाल्मीकि युवा समिति, कायस्थान वार्ड नं. 01, पूरनपुर द्वारा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें नगर में महर्षि वाल्मीकि चौक का निर्माण कराकर महर्षि जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष अमन वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान ऋषि एवं आदिकवि थे। समाज के लिए उनके योगदान को देखते हुए नगर में उनकी प्रतिमा स्थापना आवश्यक है। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी और समाज में जागरूकता व एकता को बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नगर में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, किंतु अब तक महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा नहीं लगाई गई है। अतः नगर के सम्मान और सांस्कृतिक गौरव की दृष्टि से जल्द से जल्द चौक का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही पूरे समाज ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में नगर पालिका पूरनपुर को मिले 3.30 करोड़ रुपये से अम्बेडकर पार्क एवं स्टडी सेंटर बनाये जाने के लिए स्वीकृत धनराशि हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता को पगड़ी पहनाकर उनको सम्मानित किया एवं उनका आभार व्यक्त किया। चेयरमैन पूरनपुर ने भी ज्ञापन को सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरे समाज को एक भव्य महर्षि वाल्मीकि चौक जो कि प्रदेश का नम्बर एक चौक होगा के निर्माण का आश्वासन दिया। इस प्रमुख मौके पर उनके साथ नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, भाजपा नेता मनोज पासवान एवं सभासद सौरभ सक्सेना 'राशु' एवं सभासद प्रतिनिधि हनीफ, विवेक तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में – संरक्षक निशु वाल्मीकि, अध्यक्ष अमन वाल्मीकि,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग राज एवं अभिषेक वाल्मीकि, उपाध्यक्ष जितेंद्र वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सूर्या वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि,सचिव अजय वाल्मीकि,अर्पित वाल्मीकि,हिमालय वाल्मीकि, कोषाध्याय ऋतिक वाल्मीकि, संगठन मंत्री हिमांशु वाल्मीकि,सुमित वाल्मीकि,अज्जू वाल्मीकि तथा श्यामा चरण वाल्मीकि,हरिओम वाल्मीकि,सोनू वाल्मीकि,आंनद वाल्मीकि,राममूर्ति वाल्मीकि,विनय वाल्मीकि,ज्ञानेंद्र वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, डबलू वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, अमर वाल्मीकि, श्याम बाबू , राहुल, महेंद्र ,अजय , राजा, अंकित सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे और ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।