Search News

युवाशक्ति ही विकसित भारत 2047 के निर्माणकर्ता : रेखा गुप्ता

विकसित भारत 2047
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 26, 2025

 कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी युवाशक्ति ही विकसित भारत 2047 के निर्माणकर्ता हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, हिंदी का प्रचार-प्रसार और नवाचार की ओर बढ़ने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान कालेज के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा, “युवाओं के विचार, ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम ही दिल्ली और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने कॉलेज के नवनिर्वाचित छात्र संघ को भी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, ”हमारी सरकार ने आते ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में वेतन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई आंच न आए।” उन्होंने कहा, “ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो मंत्र दिया, उसी भाव को यह संस्थान जीवंत करता है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यही मूल्य राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बन रहे हैं। इस अवसर पर विधायक संदीप सहरावत, कॉलेज फैकल्टी और दिल्ली विश्वविद्यालय के अनेक लोग उपस्थित रहे।
 

Breaking News:

Recent News: