Search News

योगी के नेतृत्व में उप्र देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित : नरेंद्र कश्यप

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश ने बीमारू राज्य की छवि से उभरकर खुद को देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया।

नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि "आठ साल पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, आज यह देश की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरकर सामने आया है। कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर तक, सरकार ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह 8 साल उत्तर प्रदेश के लिए बेमिसाल और ऐतिहासिक रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने 'बीमारू राज्य' की छवि को पीछे छोड़ते हुए देश की आर्थिक शक्ति के रूप में खुद को स्थापित किया है। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से जुड़ी थी। आज यह देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक बन चुका है। सरकार ने संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया। माफियाओं पर कार्रवाई की और उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया।

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए व्यापक योजनाएँ चलाई हैं। पिछले 8 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में किसानों के कर्ज माफ किए गए। सिंचाई सुविधाओं में सुधार किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी के रूप में नई ऊँचाइयां छू रहा है। गोरखपुर, कुशीनगर और जेवर जैसे नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे प्रदेश को वैश्विक स्तर पर जोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरठ-प्रयागराज, गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व तरीके से मजबूत किया है। शिक्षा, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्राें में अदभुत कार्य हुआ है। इस अवसर पर सदर विधानसभा विधायक संजीव शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी ,गुंजन शर्मा, महामंत्री राजेश त्यागी, सौरभ जायसवाल, अमित त्यागी, अश्वनी शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, करण शर्मा, सोनू भाटी आदि उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: