Search News

रायबरेली में भाजपा ने रोका राहुल गांधी का काफिला, धरने पर बैठे राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 10, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे का विरोध किया और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में धरने पर बैठ गए। इसी बीच प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन व धरना के चलते राहुल गांधी के काफिले को एक घंटे तक रोकना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली में हैं। राहुल गांधी के दौरे के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रायबरेली स्थित बटोही रिसोर्ट के सामने प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राहुलं गांधी के रास्ते पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के अधिकारी उन्हें उठाने की कोशिश करते रहे। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की की मां को गाली दी गई। राहुल गांधी को अफसोस भी नहीं हुआ। उन्होनें एक बार भी ये नहीं कहा कि जिस कार्यकर्ता ने मोदी की मां को गाली दी हैं वो गलत है। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता रायबरेली से छल करने का आरोप लगाते हुए 'राहुल वापस जाओ' के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान लिखा पोस्टर और राहुल गांधी माफी मांगे के पोस्टर भी लिए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह वहां से चले गए। इसी बीच पुलिस ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के काफ़िले को एक किमी पहले ही रोक दिया। राहुल का एक घंटे तक काफिला रुका रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के हटने के बाद ही राहुल गांधी अपने कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था रही। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा वे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे, साथ ही क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा व कई सड़कों व अन्य कामों का शिलान्यास भी करेंगे। राहुल का यह दौरा पंचायत चुनाव के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले जुलाई में राहुल गाधी का दौरा अचानक रद्द हो गया था।

Breaking News:

Recent News: