Search News

राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में लगाया कदम्ब का पौधा

भाजपा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 24, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब के पौधे का रोपण किया। यह समारोह छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित था। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे।

कदम्ब का पौधा भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, और इसे देवी-देवताओं से जोड़ा जाता है। इस पौधे का रोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही यह छत्तीसगढ़ विधानसभा की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Breaking News:

Recent News: